नैनीताल, फरवरी 9 -- नैनीताल। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम-स्टे) विकास योजना के तहत सोमवार को डीएम ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में डीएम कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत वाहनों से संबंधित प्राप्त 14 आवेदनों पर विचार किया गया, जिनमें से 4 आवेदनों को स्वीकृति दी गई। वहीं, दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम-स्टे) विकास योजना के अंतर्गत प्राप्त 18 आवेदनों में से 10 आवेदनों को स्वीकृति दी गई। बैठक में जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी, डीआईसी प्रतिनिधि, डीएलडीए अभिषेक कुमार, महेश कुमार, बीएमएस बिष्ट रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.