रामपुर, दिसम्बर 22 -- वीर खालसा सेवा समिति की ओर से सोमवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में एक बैठक का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह ने बैठक में बोलते हुए कहा कि हर साल की तरह इस बार भी छोटे साहबजादे मीठी याद में 23 से 28 दिसंबर तक समिति की ओर से कार्यक्रम किए जाएंगे। जिसमें समिति की ओर से 23 दिसंबर को जरूरतमंदों को रजाई कंबल और साइकिल वितरण‌ ,24 दिसंबर को रेलवे स्टेशन के पास दूध का लंगर ,25 दिसंबर को जरूरतमंदों को कंबल सिलाई मशीन रजाई वितरण ,26 दिसंबर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में रक्तदान शिविर आयोजन ,27 दिसंबर को छोटे-छोटे बच्चों को जरूरतमंदों को नई जैकेट वितरण और 28 दिसंबर को झुकी झोपड़ी में रहने वाले जरूरतमंदों को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में लंगर की सेवा की जाएगी। इस मौके पर अध्यक्ष सरदार निर्मल सिंह, समाजसे...