जहानाबाद, अप्रैल 5 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर स्थित एक सभागार में क्षत्रिय समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोगों को बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव समारोह मे भारी संख्या में भाग लेने की अपील किया गया । यह समारोह अप्रैल को पटना बापू सभागारों में आयोजित किया जाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए परमानंद सिंह ने कहा कि आज के समय में वीर कुंवर सिंह जैसे लोगों की जरूरत है। उनका व्यक्तित्व हम लोगों को राष्ट्र प्रेम के लिए प्रेरित करता है। यह समारोह बड़े स्तर पर बापू सभागार पटना में आयोजित किया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि सारण सांसद एवं पूर्व मंत्री राजीव प्रताप रूडी होंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए संयोजक एवं सहसंयोजक का चुनाव भी किया गया। जिसमें संयोजक के रूप में संजीव सिंह और सहसंयोजक के रूप में रोशन कुमार और अशोक सिंह का चुनाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.