घाटशिला, अप्रैल 23 -- मुसाबनी। बी डी एस एल सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर की वंदना सभा में वीर कुंवर सिंह जयंती के शुभ अवसर पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर कक्षा तृतीय से दशम तक के छात्र-छात्राओं ने वीर कुंवर सिंह के जीवन व्यक्तित्व पर प्रभावशाली रूप से भाषण प्रस्तुत किया। सभी छात्रों ने आत्मविश्वास एवं उत्साह के साथ अपने विचार व्यक्त किए, जिससे उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों में राष्ट्र के प्रति प्रेम एवं त्याग का संचार हुआ। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षक श्रवण गुप्ता, तेज़ नारायण, चिरंजित दास समेत अन्य छात्रों ने भी वीर कुंवर सिंह के योगदान को श्रद्धा के साथ स्मरण करते हुए उनके स्वतन्त्रता संग्राम पर अपने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.