सीतामढ़ी, दिसम्बर 13 -- शहर में अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन और नगर निगम की सख्ती शनिवार को साफ नजर आई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर निगम के अमीन द्वारा किए गए सीमांकन के आधार पर शनिवार को चिन्हित स्थलों पर बुलडोजर चलाया गया। नगर आयुक्त डॉ. गजेंद्र प्रसाद सिंह, सदर एसडीओ अविनाश कुमार समेत जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, नगर निगम के कर्मी जेसीबी एवं ट्रैक्टर के साथ और बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ नगर निगम कार्यालय से निकलकर वीर कुंवर सिंह चौक टावर से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरु किया गया।अभियान की शुरुआत वीर कुंवर सिंह चौक से हुई। बीते दिन नगर निगम की टीम ने वीर कुंवर सिंह चौक टावर से लेकर लखनदेई पुल, मेहसौल चौक होते हुए स्टेशन रोड रेलवे स्टेशन के समीप तक सड़क के दोनों किनारों पर सीमांकन किया था। उसी सीमांकन के आधार पर शनिवा...