अररिया, दिसम्बर 16 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। सोमवार की अहले सुबह करीब चार बजे स्थानीय वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब पिंटू सिंह के मकान में रह रहे मेसर्स सत्या माइक्रो कैपिटल लिमिटेड कंपनी के शाखा में कार्यरत पदाधिकारियों एवं कर्मियों के आठ मोबाइल फोन अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए। इसी आवासीय भवन में माइक्रोफाइनेंस कंपनी की शाखा भी संचालित होती है, जहां कंपनी के पदाधिकारी एवं कर्मचारी रहकर कार्यालय का कार्य करते हैं। बताया जाता है कि चोरों ने बड़ी ही सधी हुई योजना के तहत इस वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर छत के रास्ते ऊपर स्थित एक कमरे में दाखिल हुए और फिर नीचे के तीन कमरों से सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन एकत्र कर चोरी कर ले गए। चोरी गए मोबाइल फोन की कुल कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है। इस घटना के बाद कंपनी...