कानपुर, दिसम्बर 19 -- कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) से संबद्ध काउंटी क्रिकेट क्लब की ओर से चल रही 15वीं स्व. केएस सक्सेना क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें वाईएमसीसी ने एसएसएसए को 55 रन से हराया। इस जीत के साथ ही वाईएमसीसी ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। किदवई नगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए मैच में वाईएमसीसी ने 35 ओवर में छह विकेट पर 255 रन बनाए। टीम की ओर से उत्कर्ष तिवारी ने 72 रन, वीर ने 51 रन, तुषार पाल ने 49 रन बनाए। गेंदबाजी में दीपेश ने तीन, अंकित यादव ने दो और धनंजय यादव ने एक विकेट लिया। जवाब में एसएसएसए की पूरी टीम 30.1 ओवर में 200 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से धनंजय यादव ने सर्वाधिक 67 रन, कुंवर शिवम ने 48 रन, सत्य कुमार ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में वीर व राहुल पाल ने तीन-तीन, ...