मैनपुरी, मई 25 -- वीर अहीर आल्हा जयंती पर शहर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं व समाज के लोगों ने भाग लिया। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। अहीर रेजीमेंट का गठन कराना शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य रहा। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी यादव महासभा द्वारा आल्हा की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। नगर के कृष्णा वाटिका मैरिज होम से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। जिसमें युवा डीजे पर नाचते हुए व हाथों में पीले झंडा लेकर लहराते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा करहल चौराहा, बड़ा चौराहा, संता बसंता, तांगा स्टैंड, जिला अस्पताल, ईशन नदी पुल होते हुए शौर्य पैलेस में जाकर समाप्त हुई। उपस्थित लोगों ने अहीर रेजीमेंट के गठन की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.