लखनऊ, सितम्बर 26 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आल्हा ऊदल पर आधारित एक लोकगीत कार्यक्रम का आयोजन श्री कृष्ण दत्त एकेडमी डिग्री कॉलेज हाल में किया गया। जिसमें भातखंडे विश्वविद्यालय के प्रोफेसर दीपक सिंह व महोबा के वीर आल्हा गायक ने अपने कुल गीतों के मधुर गायन से वातावरण को भावपूर्ण बना दिया। वीर आल्हा ऊदल की गाथाओं के माध्यम से साहस,बलिदान और संस्कृत संवर्धन का संदेश प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण के साथ-साथ विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक कविता गायन और पोस्टर प्रतियोगिता में भी भाग लिया। इस मौके पर महेंद्र भीष्म, अकादमी, डॉ निशा सिंह, प्रोफेसर सुधा बाजपेई, अनीता सहगल वसुंधरा, देवेंद्र शुक्ला, राजकुमार शुक्ला, सरिता सिंह, पूजा सिंह,रामजी पांडेय, रामजीवन पांडे, सिद्धेश्वरी, अरविंद तिवारी, रवि कुमार समे...