सोनभद्र, फरवरी 21 -- सोनभद्र, संवाददाता। नगर के राममलीला मैदान में चल रहे 11 दिवसीय श्रीकृष्ण रासलीला के छठवें दिन वीर अभिमन्यु के शौर्य पराक्रम की लीला का सुंदर मंचन किया गया, जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। बतादें कि स्वामी दाऊद दयाल उपाध्याय की रासलीला मडंली के द्वारा शनिवार को रासलीला, रासविहार, मयूर नृत्य, वीर अभिमन्यु वध, जयद्रथ वध का मंचन किया गया। रास विहार मयूर नृत्य देख कर दर्शक भक्ति विभोर हो गये। रात में खेली गई रासलीला के मंचन मे पांडवों और कौरवो का युद्ध दिखाया गया। युद्ध के दौरान अर्जुन की अनुपस्थति में कौरवों ने चक्रवयूह की रचना की। कौरवों को मालूम था कि पांडंवों की सेना में अर्जुन के अतिरिक्त चक्र व्यूह तोड़ना किसी को नही आता है। च्रकव्यहू की सूचना मिलते ही पाडंवों की सेना में खलभली मच गई कि कौन योद्धा च्रकव्यूह को तोड़े...