चंडीगढ़, मार्च 6 -- 7 करोड़ के चेक बाउंस मामले में पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के फरार भगौड़े भाई दिल्ली निवासी विनोद सहवाग को चंडीगढ़ की मनीमाजरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, विनोद सहवाग ने दर्ज 174 केस में जमानत अर्जी जिला अदालत में दायर की। सीजेएम ने जमानत पर सुनवाई के बाद मनीमाजरा थाना पुलिस को जवाब दायर करने के लिए नोटिस जारी किया है। मनीमाजरा थाना पुलिस ने 10 मार्च को सीजेएम की अदालत में जमानत अर्जी पर जवाब दायर करना है। इसके अलावा चेक बाउंस के 138 केस में शुक्रवार को सुनवाई होगी।कोल्ड ड्रिंक्स फैक्टरी चलाता है आरोपी वीरेंद्र सहवाग के छोटे भाई विनोद सहवाग की हरियाणा के रोहतक में बहादुरगढ़ के पास एक फैक्ट्री है। जाल्टा फूड एंड बिवरेजिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.