अयोध्या, दिसम्बर 7 -- अयोध्या,संवाददाता। विकासखंड मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत मजनाई में वीरांगना ऊदा देवी पासी का शौर्य दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी पासी का बलिदान राष्ट्र के लिए प्रेरणा स्रोत है। इसमें हाई स्कूल वर्ष 2024 की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्रा नीलाक्षी पुत्री काली प्रसाद,साक्षी पुत्री प्रहलाद,रागिनी यादव पुत्री गंगा प्रसाद,नंदिनी पुत्री छेदीलाल,अंजली पुत्री रवीन्द्र कुमार,आयुष पुत्र राकेश कुमार को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। वीरांगना ऊदा देवी स्वयं सहायता समूह मजनाई की तरफ से क्षेत्र की 51 महिलाओं को कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम को मुख्य वक्ता अमिता बौद्ध,अमर बहा...