लखनऊ, फरवरी 13 -- वीरांगना वाहिनी के दूसरे विशाल सम्मेलन का साक्षी कॉल्विन ताल्लुकेदार कॉलेज मैदान बना। वीरांगनाओं ने अपने ओजस्वी भाषणों से हुंकार भरी। जोशीले अंदाज में जब लो भारत अपने हाथ में, निकलों बंद मकानों से के नारे लगाए तो मैदान गूंज उठा। वीरांगना वाहिनी के संस्थापक मंडल में शामिल महिलाओं ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। दीप प्रज्जवलन में पूजा विश्वकर्मा, रेणुका टंडन, रितु प्रिया, सिस्टर फ्लोरिन, अर्चना सिंह, गीता, अल्पना, आबरू, रेनू चौधरी, सुप्रिया सिंह, रुचिरा गुप्ता आदि प्रमुख रहीं। सैकड़ों की संख्या में उभरती वीरांगनाओं ने दूसरे शहरों से मंच पर पहुंचकर अपनी बात रखी। मुख्य वक्ताओं ने कहा कि औरतों, आगे आओ। इंसानियत पर जब-जब हमला हुआ, उसे ताकत के पैरों तले रौंदा गया। तब-तब हर बार तुम आखिरी सैनिक की तरह आगे आई और सेनापत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.