हरदोई, फरवरी 14 -- हरदोई। आर्य कन्या महाविद्यालय में शिक्षाशास्त्र विभागीय परिषद का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। 'भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण तथा समाज का नजरिया' विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने अभिनय के माध्यम से समाज में प्रेरणा देने वाली वीरांगनाओं के जीवन चरित्र और कृतित्व का प्रभावशाली मंचन किया। प्राचार्या डॉ. सुमन वर्मा एवं प्राध्यापिकाओं ने शुभारंभ किया। छात्राओं ने दुर्गा भाभी, सावित्रीबाई फुले, टेसी थॉमस, दुर्गा देवी देशमुख, द्रौपदी मुर्मू, किरण बेदी, मैडम भीकाजी कामा, कल्पना चावला, शकुंतला देवी, कमला सहानी, फातिमा देवी और शाहबानो जैसी महान महिलाओं के जीवन का सजीव मंचन कर समां बांध दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...