बेगुसराय, जनवरी 6 -- वीरपुर। दलित-गरीबों की बस्तियों पर बुलडोजर चलाए जाने के विरोध में खेग्रामस और भाकपा (माले) ने वीरपुर प्रखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। नेताओं ने इसे नीतीश-मोदी सरकार की जनविरोधी और असंवैधानिक कार्रवाई बताया। धरना को संबोधित करते हुए खेग्रामस जिला सचिव चन्द्रदेव वर्मा, किसान महासभा के जिला सचिव बैजू सिंह सहित अन्य नेताओं ने कहा कि दशकों से बसे दलित-गरीब परिवारों को पीपीएच एक्ट के तहत पर्चा मिलना चाहिए था, लेकिन सरकार गरीबों के अधिकारों को कुचल रही है। बिना वैकल्पिक व्यवस्था घर उजाड़ना सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन है। वक्ताओं ने मनरेगा को कमजोर करने, मजदूरी भुगतान में देरी और चार लेबर कोड थोपने पर भी सरकार की कड़ी आलोचना की। धरना के बाद प्रतिनिधिमंडल ने अंचलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को सात सूत्री ज्ञ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.