गाजीपुर, जनवरी 25 -- बारा। गहमर निवासी और उत्तर प्रदेश पुलिस में उपाधीक्षक पद पर तैनात रजनीश उपाध्याय को 26 जनवरी को दिल्ली में राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वर्तमान में वे सीओ सिटी बदायूं के पद पर कार्यरत हैं। अपने कार्य क्षेत्र में साहसिक और वीरतापूर्ण कार्यों के लिए उनका चयन इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए किया गया है। यह सम्मान गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी। पुरस्कार से सम्मानित होने की सूचना मिलते ही उनके परिजनों सहित पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.