सहरसा, जनवरी 6 -- महिषी एक संवाददाता । प्रखण्ड के वीरगांव पंचायत के कौआखोन गांव में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में चार लोगों का घर जल कर राख हो गया। आग की लपट देखते ग्रामीणों का झुण्ड घटनास्थल पर पहुंच गया और भारी मशक्कतों के बाद लोगों को आग बुझाने में सफलता मिली। अगलगी की इस घटना में वीरगांव के वार्ड संख्या 11 कौआखोन निवासिनी अजमेरी खातून, कुरैशा खातून, खुर्शीदा बानो एवं अफसाना खातून का घर सहित घर में रखा हजारों रुपये मूल्य की परिसम्पत्ति जलकर भष्म हो गया। ग्रामीणों व पंचायत की मुखिया अर्चना आनन्द के द्वारा घटना की सूचना तत्काल सीओ संजय कुमार को दी गई। सीओ के निर्देश पर सम्बन्धित पंचायत के राजस्व कर्मचारी सत्येन्द्र कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। राजस्व कर्मचारी कागजी प्रक्रिया कर अग्रतर कार्रवाई करने में जुटे हुए ...