देवरिया, फरवरी 23 -- रुद्रपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। अन्तर्राष्ट्रीय तीरंदाज संजीव सिंह सिंह को रविवार को लखनऊ के समारोह में वीरकेश्वर मल कर्मवीर सम्मान से सम्मानित किया गया। रुद्रपुर क्षेत्र के कन्हौली गांव के मूल निवासी तीरंदाज संजीव कुमार सिंह को तीरंदाजी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया है। बीएमएन सेवा संस्थान लखनऊ के प्रचार एवं जनसम्पर्क सविच व सचिव के हस्ताक्षरित सम्मान पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, विधान परिषद सदस्य व एसआर ग्रुप ऑफ इन्स्ट्यूशंस के अध्यक्ष पवन सिंह चौहान, राज्यपाल के विशेष सचिव शिव प्रकाश गुप्ता व राष्ट्र धर्म के सम्पादक व प्रचारक मनोज आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.