रांची, नवम्बर 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में वीमेंस कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम शृंखला के अंतर्गत बुधवार को निबंध लेखन व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध का विषय था- विकासशील झारखंड की चुनौतियां और संभावनाएं, भाषण का विषय था- युवा शक्ति और झारखंड का भविष्य। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और झारखंड के विकास, शिक्षा, पर्यावरण, रोजगार और जनजातीय संस्कृति जैसे विविध पक्षों पर अपने विचार साझा किए। प्राचार्या डॉ विनीता सिंह ने छात्राओं के उत्साह व सृजनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि झारखंड की असली शक्ति उसकी युवा पीढ़ी है। शिक्षा, संवेदना और सृजनशीलता के माध्यम से ही हम एक समृद्ध, स्वच्छ और सशक्त राज्य का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ कुमारी उर्वशी ने किया।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.