रांची, मार्च 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को रांची वीमेंस कॉलेज के मैत्रेयी सभागार में आईक्यूएसी, एनएसएस, एनसीसी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। मौके पर डॉ रजनीगंधा टुडू ने महिला प्रजनन प्रणाली में कैंसर के उपचार पर जानकारी दी। रोटरी क्लब की मदद से हुए आयोजन में प्रियदर्शनी मैथ्यू टाटा कैंसर अस्पताल कैंसर अवेयरनेस इंचार्ज, अनुराधा जायसवाल, वरिष्ठ साहित्यकार और आरयू के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग की पूर्व प्राध्यापक डॉ माया प्रसाद मौजूद थीं। एनसीसी कैडेटों ने महिला अधिकार पर नृत्य नाटिका पेश की। एसोसिएशन फॉर एडवोकेसी एंड लीगल इनिशिएटिव ट्रस्ट (आली) की बबली सिंह और अभयालिका कुमारी ने कानूनी परामर्श दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.