रांची, नवम्बर 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची वीमेंस कॉलेज के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ की ओर से गुरुवार को 'स्मार्ट ऐप्स फॉर स्मार्ट बिजनेस एवं मल्टी एजेंट सॉल्यूशंस' विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। उद्देश्य बीबीए, बीसीए एवं आईटी संकाय की छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर आधारित आधुनिक व्यावसायिक तकनीकों से परिचित कराना था। साथ ही, उन्हें स्मार्ट एप्लीकेशन विकास, ऑटोमेशन एवं मल्टी एजेंट बिजनेस सॉल्यूशंस के व्यावहारिक पक्षों से अवगत कराना था। छात्राओं को सैप बिल्ड कोड के माध्यम से प्रक्रियाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। डॉ. रोहिता विकास, डॉ. डॉली कुमारी, डॉ. सुरभि श्रीवास्तव मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...