समस्तीपुर, जनवरी 7 -- समस्तीपुर। कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के माध्यम से आयोजित एनआईसी कैंप के लिए इस कॉलेज की दो छात्राओं का चयन किया गया है। चयनित छात्राओं में नमिता और अनुश्री शामिल हैं। छात्रा नमिता, जिनका विषय राजनीति विज्ञान है तथा छात्रा अनुश्री का विषय समाजशास्त्र है। दोनों का चयन कला एवं संस्कृति श्रेणी के अंतर्गत हुआ है। दोनों छात्राओं ने चयन प्रक्रिया के दौरान झिझिया, झूमर सहित अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में सराहनीय प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर उनका चयन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...