रांची, अप्रैल 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। वीमेंस कॉलेज की छात्रा से छेड़खानी की गई है। आरोप शिवम कुमार भारती नामक युवक पर लगा है। इस संबंध में छात्रा ने आरोपी युवक शिवम के खिलाफ लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। छात्रा की ओर से थाने में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि वह शुक्रवार को एक बजे कॉलेज से निकलकर अपने रूम में जा रहा थी। तभी शिवम उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उससे मोबाइल छीनकर भाग निकला। छात्रा का आरोप है कि आरोपी उससे कई दिनों से परेशान कर रहा है। यहां तक कि फोन पर उसे ब्लैकमेल भी किया करता है। इसके बाद वह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.