रांची, नवम्बर 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची वीमेंस कॉलेज परिसर में रैगिंग विरोधी पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया और रैगिंग के विरुद्ध जागरुकता संदेश दिया। प्रतियोगिता में प्रथम अन्वेषा दास, द्वितीय संयुक्त रूप से कौशिकी कुमारी और मुस्कान कुमारी और तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से मुस्कान कुमारी व अलीशा परवीन रहीं। आराध्या नंदिनी, अंजली सिंह, दीक्षा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, अनुराधा पात्रा, श्रुति कुमारी, तन्नू कुमारी, संतोषी कुमारी, मुस्कान कुमारी का प्रयास भी सराहनीय रहा। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के बीच भयमुक्त, सुरक्षित और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को मजबूत करना और रैगिंग को ना कहें-आनंदमय परिसर को हां कहें, के संदेश को व्यापक स्तर पर प्रसारित करना था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.