औरंगाबाद, फरवरी 6 -- गोह, संवाद सूत्र। विकसित भारत मिशन 2047 को साकार करने में वीबी रामजी योजना की महत्वपूर्ण भूमिका है, जिसके तहत मजदूरों को 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराने और रोजगार नहीं मिलने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान किया गया है। यह जानकारी कार्यक्रम पदाधिकारी आनंद विजय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने बताया कि विकसित भारत वीबी रामजी एक्ट 2025 के अंतर्गत मजदूरों के लिए कई सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, जो पहले अलग-अलग योजनाओं के रूप में संचालित होती थीं, अब उन्हें एक साथ समेकित कर लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि खुशहाल और मजबूत गांव के निर्माण के उद्देश्य से इस योजना को पूर्ण रूप से लागू किया जाएगा, जिसमें जल संरक्षण और आजीविका सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया है। योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.