बेगुसराय, जनवरी 4 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। वीबी जी राम जी (विकसित भारत गारंटी फॉर ग्रामीण रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण) से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना का जमकर विकास होगा। कांग्रेस समेत विपक्षी दल लोगों के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल कांग्रेस को राम नाम से नफरत है। तभी तो वह योजना का विराोध कर रही है। बीजेपी समेत एनडीए के घटक दल इस मंसूबे को पूरा नहीं होने देंगे। बीजेपी के विधायक व सांगठनिक पदाधिकारी जनता के बीच जाकर इस योजना की वास्तविकता व इससे होने वाले लाभ से अवगत कराएंगे। ये बातें स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को रिफाइनरी टाउनशिप स्थित गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष तक मनरेगा के तहत ही योजना का क्रियान्वयन होगा। इससे योजना के तहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.