रिषिकेष, जनवरी 16 -- रानीपो भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि वीबी जी राम जी योजना के तहत ग्रामीणों को अब 125 दिनों का रोजगार दिया जा रहा है, जिससे गांवों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पलायन पर रोक लगेगी। यह बातें उन्होंने शुक्रवार को रानीपोखरी में भाजपा की ओर से आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (वीबी जी राम जी योजना) के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया। मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि भाजपा केवल घोषणाओं की राजनीति नहीं करती, बल्कि धरातल पर दिखने वाले कार्यों में विश्वास रखती है। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि वीबी जी राम जी योजना गांव, गरीब और कि...