जहानाबाद, फरवरी 2 -- कृषि कार्य के समय साठ दिनों तक मजदूरों से नहीं लिया जाएगा काम -ग्राम सभा से होगा योजनाओं का नियमित सोशल ऑडिट : डीडीसी ने मीडिया संवाद का आयोजन कर दी जानकारी जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वीबी-जी राम जी पर सोमवार को डीडीसी डॉक्टर प्रीति कुमारी के द्वारा मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन के सभाकक्ष में किया गया। मीडिया संवाद का मुख्य उद्देश्य विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम जी 2025 की अवधारणा, उद्देश्यों एवं प्रमुख विशेषताओं से पत्रकारों को अवगत कराना था। इसके साथ ही विकासात्मक रिपोर्टिंग, सामाजिक अभिप्रेरक के रूप में मीडिया की भूमिका, मीडिया के समक्ष उभरती चुनौतियां, मीडिया कौशल उन्नयन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार में मीडिया की भागीदारी जैसे महत्वप...