नोएडा, जनवरी 28 -- नोएडा। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी जी राम जी) अभियान के तहत दादरी के गांव महावड़ में कृषक मजदूर चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर ने कहा कि योजना से ग्रामीणों को साल में 125 दिन काम मिलेगा। जिलाअध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि ग्रामीण भारत मजबूत होगा, तभी भारत विकसित बनेगा। इस दौरान मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र नागर, अशोक नागर, बिजेन्द्र प्रमुख, पवन नागर, धीर राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...