बेगुसराय, जनवरी 7 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार राज्य किसान सभा एवं बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन की जिला इकाई की ओर से बुधवार को केन्द्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ बेगूसराय सदर प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। अध्यक्षता प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के अंचल सचिव रामजी पासवान तथा किसान कौंसिल के अंचल सचिव सुरेन्द्र साह ने की। बिहार राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सह बेगूसराय के पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि अमेरिका का रवैया आतंकवाद सरीखा है। इसकी कड़ी निंदा करते हैं। बिना शर्त वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की अविलम्ब रिहाई हो। उन्होंने वीबी जी-रामजी एक्ट को वापस लेने, बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए हुए गरीबों का घर एवं फुटकर दुकानदारों की दुकान उजाड़ने पर अविलंब रोक लगाने की मांग की। प्रीपे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.