मुजफ्फरपुर, जनवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले से होकर गुजर रहे नहरों के अलावा चौरों (वेटलैंड), आहर व पईन का जीर्णोद्धार अब वीबी जी रामजी से कराया जाएगा। इसके लिए जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद तैयारी शुरू कर दी है। पहले उन जलस्रोतों पर काम किया जाएगा, जिनकी जल ग्रहण क्षमता 20 क्यूसेक से कम होगी। अब जिले के अधिकारी मुख्यालय से मिले निर्देश के आलोक में जरूरी तैयारियों में जुट गए हैं। जल संसाधन विभाग से जुड़े तिरहुत नहर अंचल के अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने बताया कि नहरों के अलावा आहर पईनों और चौरों की उड़ाही अब वीबी जी रामजी से कराई जाएगी। इसके लिए जल संसाधन विभाग और ग्रामीण विकास विभाग के बीच मुख्यालय स्तर पर साझा प्रस्ताव तैयार किया गया था। एक साल पहले प्रदेश सरकार से यह प्रस्ताव भेजकर सहमति मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.