गंगापार, जनवरी 19 -- सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। सहसों स्थित डिजायर यार्ड अतिथि गृह में सोमवार को वीबी जीरामजी चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें फूलपुर, बहादुरपुर एवं सहसों ब्लॉक के महिला श्रमिकों को जी राम जी के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। मुख्य अतिथि के रूप में फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल ने विकसित भारत जी राम जी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह सशक्त भारत के लिए एक मील का पत्थर है। जिसमें 125 दिन रोजगार के साथ 15 दिन के अंदर गारंटी के साथ मजदूरी का भुगतान किया जाएगा। समय पर भुगतान होने से श्रमिकों के आर्थिक मजबूती के साथ काम करने में रुचि बढ़ेगी।उन्होंने कहा वीबी जीरामजी में आधी आबादी की भागीदारी से गांव के विकास का प्रारूप बन रहा है। उन्होंने कहा कि गांव गरीब किसान और श्रमिक को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने की दिशा में यह पह...