मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी जीरामजी) योजना से गरीबों को रोजगार के साथ उनकी गरिमा को सम्मान भी मिलेगा। इसके तहत हर ग्रामीण परिवार जो बिना कौशल वाला काम करने को तैयार है, उसे हर वर्ष 125 दिन रोजगार मिलेगा। वन क्षेत्रों में काम करने वाले अनुसूचित जनजातियों के कामगारों को 25 दिन अतिरिक्त रोजगार मिलेगा। इस योजना से कृषि और मजदूरी के बीच संतुलन स्थापित होगा। ये बातें शुक्रवार को राज्य के पर्यटन, कला संस्कृति और युवा मामलों के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने जिला परिषद मार्केट जूरन छपरा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से कही। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए तंज कसते हुए कहा कि 'राम' का नाम जुड़ते ही इन लोगों को पता नहीं क्यों परेशानी हो जाती है। जबकि, महात्मा गांधी स्वयं राम...