कौशाम्बी, जनवरी 28 -- वीबी-जीरामजी अधिनियम का ग्रामसभाओं में व्यापक प्रचार-प्रसार न कराए जाने के आरोप में निदेशक पंचायती राज अमित कुमार सिंह ने डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने तीन दिन के भीतर शतप्रतिशत ग्रामसभाओं में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने का निर्देश दिया है। विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण एक्ट पास होने के बाद प्रमुख सचिव पंचायती राज विभाग ने 26 दिसम्बर 2025 तक इसके व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए थे। इस सम्बंध में पंचायत निर्णय पोर्टल पर ग्राम सभा आयोजन की रिपोर्ट कर विश्लेषण करने पर तथ्य प्रकाश में आया है कि जिले में 16 जनवरी तक मात्र 25.06 प्रतिशत ग्रामसभाओं में आयोजन हुआ है। ग्रामसभा के कार्यवृत्ति एवं छायाचित्र अपलोड किये जाने की प्रगति अत्यंत खेदजनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.