लखनऊ, जनवरी 31 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि विकसित भारत जी-राम-जी योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए और लोगों को इसकी व्यापक जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि विभाग के कामों में पूरी पारदर्शिता रखी जाए और निर्माण मानकों की गुणवत्ता का खास ख्याल रखा जाए। ग्राम्य विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी ने प्रदेश के सभी सीडीओ को विभाग की सभी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा के शिकायतों की जांच के लिए बनाए गए लोकपाल 30 दिन के भीतर फैसला करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...