चतरा, फरवरी 7 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। वीबी जी राम जी ग्रामीण योजना को लेकर लावालौंग यज्ञशाला परिसर में शनिवार को मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष खगेश्वर साहू जबकि संचालन मंडल महामंत्री बिहारी भारती ने किया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि एवं प्रवक्ता के रूप में सिमरिया विधानसभा विधायक कुमार उज्ज्वल दास उपस्थित थे। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि वीबी जी राम जी योजना के तहत अब श्रमिकों को पहले की तरह 100 दिन नहीं, बल्कि 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना में कच्चे कार्यों के साथ-साथ अब पक्के कार्य भी किए जाएंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस योजना में ग्राम सभा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। ग्राम सभा के...