पटना, जून 25 -- राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राज्य कार्यालय में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की जयंती मनाई गई। मौके पर रालोजपा एवं दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्री पारस ने कहा कि मंडल मसीहा विश्वनाथ प्रताप सिंह ने देश में मंडल कमीशन लागू कर दलित, पिछड़े एवं शोषित समाज को आर्थिक राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से मजबूत करने का काम किया। वीपी सिंह ने मंडल कमीशन लागू कर बहुत बड़ा ऐतिहासिक कदम उठाया था। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने मंडल कमीशन के माध्यम से समाज में उपेक्षित, वंचित व गरीब तबके के लोगों को सम्मान से जीने का निर्णायक अधिकार दिया। मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल, महताब आलम, संजय यादव, राजेंद्र विश्वकर्मा, राह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.