गाज़ियाबाद, दिसम्बर 10 -- गाजियाबाद, संवाददाता। राजनगर एक्सटेंशन स्थित अल्फा मैदान में चल रही सीनियर क्रिकेट लीग में बुधवार को नेहरू युवा केंद्र और वीनस अकादमी के बीच मैच खेला गया। मैच में वीनस अकादमी ने 32 रन से जीत हासिल की। टॉस जीतकर नेहरू युवा केंद्र ने गेंदबाजी चुनी। वीनस अकादमी ने बल्लेबाजी करके 40 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 270 रन बनाए। तुषार त्यागी ने 74 और प्रिंस यादव ने 71 रन बनाए। दूसरी टीम से अनुभव, आयुष और सक्षम राय ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नेहरू युवा केंद्र की टीम 39.4 ओवर में 238 रन बनाकर सभी विकेट गंवा दिए। सक्षम राय ने 116 रन की पारी खेली और शुभ तोमर ने 34 रन बनाए। वीनस अकादमी से गेंदबाजी में आयुष चौधरी और निशांत ठाकुर ने दो-दो विकेट लिए। प्रिंस यादव मैन ऑफ द मैच बने।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...