गाज़ियाबाद, दिसम्बर 8 -- - अल्फा मैदान में सीनियर क्रिकेट लीग के दो मैच हुए गाजियाबाद, संवाददाता। राजनगर एक्सटेंशन स्थित अल्फा मैदान में चल रही सीनियर क्रिकेट लीग में सोमवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच वीनस अकादमी और वेदांत क्रिकेट अकादमी के बीच हुआ जिसमें वीनस अकादमी ने 298 रन से जीत हासिल की। टॉस जीतकर वीनस अकादमी ने बल्लेबाजी करके 40 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 383 रन बनाए। शौर्य कौशल में 137 रन की पारी खेली, तुषार त्यागी ने 77 और देवांश चौधरी ने 67 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए वेदांत अकादमी ने 23.2 ओवर में 85 रन बनाकर सभी विकेट गंवा दिए। कप्तान अनुष ने सबसे अधिक 29 रन बनाए। वीनस अकादमी से गेंदबाजी में ओजेस्व ने चार विकेट लिए। शौर्य कौशल मैन ऑफ द मैच बने। वहीं दूसरा मैच टीएनएम मैदान में श्री राम अकादमी और यंग एयरसन गौड क्रिकेट अकादमी...