जमशेदपुर, जनवरी 5 -- जमशेदपुर। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट की ओर से संचालित निःशुल्क कोचिंग वीणापाणि पाठशाला के छात्र-छात्राओं का वनभोज कार्यक्रम का आयोजन बारीडीह स्थित रामार्चा मैदान में हुआ। इसमें विधायक सरयू राय शामिल हुए और बच्चों का उत्साह बढ़ाया। वनभोज में 60 से अधिक बच्चे शामिल हुए। इस दौरान बच्चों के बीच म्यूजिकल चेयर, नृत्य, संगीत आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्द्धन किया गया। आयोजन में शिक्षा प्रतिनिधि एसपी सिंह, शिक्षक जगबंधु महतो, शिक्षिका दीपिका शर्मा और निशा सिंह तथा कार्यालय प्रभारी अशोक कुमार की सराहनीय भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.