मिर्जापुर, दिसम्बर 10 -- जमालपुर। ग्राम विकास एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों ने यात्रा भत्ते में वृद्धि की मांग को लेकर बुधवार को ब्लाक मुख्यालय से साइकिल यात्रा कर विरोध जताया। ग्राम सचिवों ने कहा कि वर्तमान में दो सौ रूपए साइकिल भत्ता दिया जा रहा है,जो बहुत कम है। ग्राम सचिवों ने लागू किए जा रहे आनलाइन उपस्थिति को भी तत्काल बंद किए जाने की मांग की। ग्राम सचिवों ने ज़मालपुर बाजार में क्षेत्र के विभिन्न गांवों में साइकिल चलाकर विरोध जताया। ब्लाक अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि शासन अगर मांगे पूरी नहीं करता है तो 15 दिसंबर को डोंगल जमा कर कामकाज बंकर दिया जाएगा। इस दौरान कमलेश पाल, गोविंद यादव,राहुल सिंह, योगेश सिंह चंदन गुप्ता, संतोष सिंह, इंद्रावती देवी, मुकेश गौतम,राजा प्रसाद मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...