बुलंदशहर, मार्च 16 -- अनूपशहर। गंगा के मध्य टापू पर श्रद्धालुओं को मुर्गा बनाकर पीटने का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुर्गा बनाए जाने से श्रद्धालुओं में आक्रोश है। शनिवार दोपहर छतारी थाना क्षेत्र के एक गांव के लोग बच्चे का मुंडन कराने मस्तराम घाट पर आए थे। इस बीच मोटर बोट चलाने वाले लोगों ने उन्हें गंगा पार न जाने की हिदायत दी। कुछ देर बाद मुंडल कराने आए लोगों में से पांच युवक गंगा के मध्य टापू पर पहुंच गए। इस बात से गुस्साएं मोटर वोटकर्मी वहां पहुंचे और युवकों को मुर्गा बनाकर बुरी तरह पीटा। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पीड़ित पक्ष ने फोन कर अपने गांव में दी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मस्तराम घाट पहुंच गए और आरोपियों की तलाश में जुट गए। घाट के सुरक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.