देवघर, दिसम्बर 18 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के बलथर पंचायत अंतर्गत एक गांव में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत स्वीकृत कार्य में जेसीबी मशीन के उपयोग का मामला सामने आया है। योजना स्थल पर जेसीबी से खुदाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलने पर बीडीओ संतोष कुमार चौधरी ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए टीम गठन किया है, जो स्थल निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। बताया कि मनरेगा योजना के तहत मजदूरों से काम कराना अनिवार्य है और किसी भी परिस्थिति में भारी मशीनों का उपयोग नियमों के विरुद्ध है। यदि जांच में प्रमाणित होता है कि योजना में जेसीबी मशीन का प्रयोग किया गया है, तो संबंधित रोजगार सेवक, सहायक अभियंता सहि...