महाराजगंज, सितम्बर 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के करमहिया गांव में पटाखे की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी सुचारु इलाज की व्यवस्था हुई है। ग्रामीणों ने जंगल से आने वाले नीलगाय और बंदरों से फसल बचाने के लिए पटाखा फोड़ा था, जिससे यह कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके जबड़े का मांस उड़ गया और जीभ भी कट गई है। स्थानीय पशु चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे आगे के इलाज के लिए भेजा, पर संसाधनों की कमी के कारण वह पुनः गांव वापस ले जाया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जीव जंतु प्रेमियों की पहल पर डॉक्टरों की टीम कुत्ते का इलाज कर रही है। डॉक्टर दिलीप कुमार ने बताया कि कुत्ते की हालत गंभीर है, उपचार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.