गाज़ियाबाद, जुलाई 8 -- ट्रांस हिंडन। खोड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पति पर मारपीट कर तीन तलाक देने और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक कॉलोनी में रहने वाली पीड़िता का निकाह करीब एक साल पहले हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद ही पति मारपीट करने लगा। करीब पांच माह पहले उसने मारपीट कर पीड़िता को तीन तलाक दे दिया। इसके बाद भी उसने पीड़िता को परेशान करना नहीं छोड़ा। पति ने अपने साथ पीड़िता के निजी फोटो उनकी बहन, भाई, भाई के दोस्त व रिश्तेदारों को भेज दिये। इतना ही नहीं उन पर लांछन भी लगाया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी बोला, उसके पास वीडियो भी है। पीड़िता ने डिलीट करने के लिए कहा तो आरोपी ने पैसों की मांग की। उसने कहा कि अपनी मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.