गुड़गांव, दिसम्बर 16 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। 26 वर्षीय युवती की वीडियो वायरल करने की धमकी देत हुए ब्लैकमेल कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के द्वारा पीड़ित से लगभग 16 हजार रुपये की ठगी भी की गई। पुलिस ने बिहार से आई जीरो एफआईआर के आधार पर सदर थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से बिहार के नालंदा निवासी 26 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी उसकी बिहार के रहने वाले आरोपी युवक से इस साल जान पहचान हुई थी। दोनों की दोस्ती गहरी होने पर आरोपी ने पीडियो की कुछ फोटो हासिल कर ली थी। उसके बाद आरोपी ने पीड़िता की वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक अगस्त से अक्तूबर तक उसके साथ ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। आरोपी ने फोटो वायरल करने का डर दिखाकर पीड़िता से करीब 15 से 16 हजार रुपये ऐंठ लिए। ...