मेरठ, सितम्बर 22 -- मेरठ। मेरठ मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में शनिवार रात पीआरओ काउंटर पर तैनात कर्मी और नर्सिंग स्टाफ के बीच जमकर मारपीट हुई। व्हील चेयर मांगने और वार्ड ब्वॉय देने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। मारपीट की वीडियो वायरल हो गई। पीआरओ ने पुलिस को तहरीर दी। सिस्टर इंचार्ज इमरजेंसी वार्ड को भी शिकायत दी है। हर्ष कुमार मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग कर्मी है और शनिवार रात को इमरजेंसी वार्ड में पीआरओ का काम देख रहे थे। हर्ष का आरोप है कि रात करीब 11.45 बजे नर्सिंग स्टाफ (आउटसोर्सिंग कर्मी) शुभम आया और व्हील चेयर व वार्ड ब्वॉय दिलाने को कहा। बताया मरीज को वॉशरूम लेकर जाना है। हर्ष ने बताया वार्ड ब्वॉय उस समय उपलब्ध नहीं थे, इसलिए थोड़ा रुकने के लिए शुभम को कहा था। आरोप लगाया शुभम ने गाली-गलौज कर मारपीट की। कुछ लोगों ने मारपीट का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.