मेरठ, नवम्बर 17 -- रोहटा के किनौनी गांव में दर्दनाक घटना सामने आई है। बैलगाड़ी और दीवार के बीच फंसकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। महिला का दीवार और बैलगाड़ी के बीच फंसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किनौनी निवासी महावीर की पांच साल पूर्व मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद 55 वर्षीय कमलेश दो बेटों के साथ स्वयं खेतीबाड़ी कर रही थी। सोमवार को महिला खेत में गन्ने की छिलाई करने के बाद बैल बुग्गी से घर लौट रही थी। जैसे ही वह गांव में पहुंची तो अचानक गली के बीच में बैल डरकर बुग्गी लेकर एक तरफ भाग लिया। महिला ने बैल को रोकने का प्रयास किया तो कमलेश दीवार और बुग्गी के बीच फंस गईं। गंभीर रूप से घायल कमलेश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।...