भभुआ, अगस्त 8 -- (पेज तीन) रामपुर। करमचट थाना क्षेत्र एक गांव में वीडियो बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच शुक्रवार को मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्ष से एक-एक महिला घायल हो गई। परिजनों द्वारा उन्हें पीएचसी में लाया गया। डॉ. निरज कुमार द्वारा उनका उपचार किया गया। एक पक्ष के ग्रामीण ने बताया कि उसकी बेटी पढ़ने जाने के लिए कपड़ा बदल रही थी, जिसका चुपके से दूसरे पक्ष की एक महिला उसका वीडियो बनाने लगी। महिला को वीडियो बनाते देखने पर ऐसा करने के लिए मना किया गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। डॉ. निरज कुमार ने बताया कि दोनों घायल महिला के सिर में चोट लगी है। स्वास्थ्य कर्मी शिवशंकर द्वारा घाव की ड्रेसिंग की गई। इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। ई रिक्शा पलटने से युवक हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.