इटावा औरैया, फरवरी 13 -- इटावा। शादी का झांसा देकर शोषण करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने अमेठी निवासी रंजीत यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र की एक युवती ने 5 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह लखनऊ में नौकरी करती थी, जहां वर्ष 2023 में आरोपी से मुलाकात हुई। बातचीत के बाद दोनों में दोस्ती हो गई। आरोप है कि आरोपी ने बेहतर नौकरी का लालच देकर उसकी पुरानी नौकरी छुड़वा दी और शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए। इसी दौरान उसने तस्वीरें और वीडियो भी बना लिए। बाद में शादी से मुकरकर उन्हें वायरल करने की धमकी देने लगा। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...